सिंधिया का राहुल गांधी पर हमला, याद दिलाया सिख नरसंहार, बोले- उनके बयान भारत की छवि बिगाड़ रहे

Wednesday, September 11, 2024 - 20:56
Updated: 2 years ago
0
सिंधिया का राहुल गांधी पर हमला, याद दिलाया सिख नरसंहार, बोले- उनके बयान भारत की छवि बिगाड़ रहे

दिल्ली (आरएनआई) अमेरिका ने राहुल गांधी ने जो सिखों को लेकर बयान दिया उसने भारत में सियासी बवाल मचा दिया है, जिस सिख पत्रकार भलिंदर सिंह से उसका नाम पूछकर राहुल गांधी ने सिखों की धार्मिक आजादी के बारे में बातें की उसने ही बयान जारी कर उसे झूठा कह दिया, भारत का सिख समुदाय और भाजपा नेता राहुल गांधी पर हमलावर हैं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी राहुल गांधी पर करार प्रहार किया है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का करार प्रहार 
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर अंग्रेजी में एक पोस्ट लिखी है जिसमें उन्होंने कहा है कि- कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी मानसिकता और झूठ बोलने की क्षमता आज जनता के सामने आ गई है, वैसे तो कांग्रेस का इतिहास ही देश में दरार और विभाजन के बीज बोने का रहा है लेकिन राष्ट्र के प्रति  ताजा उपेक्षा और अनादर से पता चलता है कि पार्टी नए निचले स्तर तक जाने में सक्षम है।

सिंधिया ने राहुल गांधी को याद दिलाया सिख नरसंहार  
सिंधिया ने लिखा-  विभाजनकारी विचारधारा के साथ  राहुल गांधी हमारे वीर और देशभक्त सिख समुदाय के बारे में ज़बरदस्त झूठ फैला रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान ही हमारे सिख भाइयों और बहनों के खिलाफ भयानक हिंसक हमले और नरसंहार किए गए थे। उनके बयान इस बात की याद दिलाते हैं कि ‘सबसे पुरानी पार्टी’ अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है और हमारे देश की छवि को नष्ट कर सकती है।

अमेरिका में सिखों को लेकर ये कहा था राहुल गांधी ने 
वर्जीनिया में राहुल गांधी ने भारतीय समुदाय के लोगों से जिसमें सिख बड़ी संख्या में शामिल थे मुलाकात के दौरान कहा था कि आज असली लड़ाई सिर्फ़ राजनीतिक नहीं है, बल्कि यह अधिक गहरी है। उन्होंने आगे की लाइन में बैठे एक सिख पत्रकार से उसका नाम पूछकर कहा कि लड़ाई इस बारे में है कि क्या एक सिख के तौर पर उन्हें भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत दी जाएगी? क्या एक सिख के तौर पर उन्हें भारत में कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी? क्या फिर एक सिख गुरुद्वारा जा सकेगा। असल मायनों में लड़ाई इसी को लेकर है और सिर्फ इनके लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User