सासनी में इस बार भी परंपरागत स्थल पर नहीं हो सका रावण का पुतला दहन, मंच पर ही हुई रावण वध लीला

Tuesday, October 24, 2023 - 21:06
Updated: 3 years ago
0
सासनी में इस बार भी परंपरागत स्थल पर नहीं हो सका रावण का पुतला दहन, मंच पर ही हुई रावण वध लीला

सासनी-23 अक्टूबर। अंग्रेजी शासनकाल से इगलास रोड स्थित मोक्षधाम में परंपरागत स्थल पर रावण के पुतले का दहन के लिए इस बार भी प्रशासनिक अधिकारी कोई सुलभ जगह उपलब्ध नहीं करा सके। जिसे लेकर श्री रामलीला परिसर में ही रावण पुतला दहन की रस्म अदायगी की गई।
बता दें कि वर्ष 2021 में इगलास रोड स्थित मोक्षधाम के मैदान पर नगर पंचायत की ओर से सुंदरीकरण कार्य कराया गया था। यहां पर बाउंड्रीवाल बनवाई गई, इसके कारण जगह का अभाव हो गया। मरघट का मात्र एक ही निकास द्वार होने के कारण मेले की स्थिति देखते हुए कोई हादसा न हो जाए इसलिए रामलीला कमेटी ने दशहरा मेले का आयोजन निरस्त करते हुए रामलीला मैदान में ही लीला मंचन के दौरान रावण के पुतला दहन की तैयारी कर पुतला दहन किया। मगर 2022 में श्रीरामलीला कमेटी पदाधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे। मगर दूसरी वर्ष भी रावण पुतला दहन के लिए जगह नहीं मिल सकी। और दूसरी बार भी श्री रामलीला मैदान में ही बिना किसी आतिशबाजी के रावण वध कर रस्म अदायगी की गई। इस वर्ष भी श्री रामलीला पदाधिकारी काफी प्रयासरत रहे कि प्रशासन उन्हें रावण पुतला दहन के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा। इसी आस में श्री रामलीला कमेटी पदाधिकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्योढी पर लगातार सिर पटकते रहे। प्रशासनिक अधिकारी रावण पुतला दहन के लिए श्री रामलीला कमेटी पदाधिकारियों को आश्वासन देते रहे। आखिर श्री रामलीला शुरू हो गई और रावण पुतला दहन से दो दिन पूर्व एसडीएम श्रीमती लवगीत कौर ने रावण पुतला दहन के लिए जमीन का निरीक्षण किया और मंजूरी देना बाकी रह गया मगर उच्चाधिकारियों की मंजूरी न होने के कारण वह भी शांत रहीं। मंगलवार को रावण पुतला दहन से पूर्व एडीएम, एडीएम, एडिशनल एसपी, सीओ सिटी, आदि अधिकारियों के साथ श्री रामलीला पदाधिकारियों ने बैठक की काफी देर तक बातचीत होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पुतला दहन की मंजूरी दे दी, मगर रावण पुतला तैयार न होने के कारण श्री रामलीला कमेटी पदाधिकारी मायूस होकर लौट आए और श्री रामलीला मैदान में मंचन के दौरान सिर्फ रावण वध लीला का मंचन किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User