सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

May 16, 2024 - 21:28
May 16, 2024 - 21:29
 0  1k
सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा की गई एवं आवश्‍यक निर्देश दिए गये।  बैठक में अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में सामाजिक न्‍याय विभाग की समीक्षा के दौरान विभिन्‍न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों की जानकारी जनपद पंचायतवार प्रस्‍तुत की गई, साथ ही जिले में संचालित वृद्धाश्रम, दिव्‍यांग पुर्नवास केन्‍द्र, नशा मुक्ति केन्‍द्र के क्रियान्‍वयन की जानकारी के बारे में अवगत कराया गया। कलेक्‍टर द्वारा समीक्षा के दौरान पेंशन हितग्राहियों का समग्र पोर्टल पर ई-केवायसी शीघ्र करने के निर्देश दिये। 

कलेक्‍टर डॉ. सिंह ने राघौगढ़, चांचौडा एवं मधुसूदनगढ के पेंशन हितग्राहियों की ई-केवायसी की प्रगति नही पाये जाने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की गई एवं इन निकायों के समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्‍तार अधिकारियों को कार्य में गति लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने समस्‍त नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के पेंशन हितग्राहियों की ई-केवायसी का कार्य आगामी समीक्षा बैठक के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही सामाजिक न्‍याय विभाग अंतर्गत लंबित प्रकरणों की स्‍वीकृति शीघ्र करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्‍प लाइन पर प्राप्‍त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करें। बैठक के दौरान विभिन्‍न विभागीय कार्यो की समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0