सरस्वती शिशु मंदिर पांचौरा में मनाया वार्षिकोत्सव

छात्रों ने दी रंगा रंगा प्रस्तुति

Sunday, February 5, 2023 - 19:52
Updated: 4 years ago
0
सरस्वती शिशु मंदिर पांचौरा में मनाया वार्षिकोत्सव

गुना। मोरी विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर पांचौरा में रंगा रंग  कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधालय के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। यह कार्यक्रम देर रात्रि तक चला जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड, विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी इन्जी. ओ एन शर्मा, एवं रामेश दत्त शर्मा (ग्राम शिक्षण समिति अध्यक्ष) ब्रजकुमार रघुवंशी (ग्रा.शि.समिति सचिव गुना), मुख्य वक्ता भगवान लाल शर्मा (प्रांतीय समिति सदस्य) जिला पंचायत सदस्य संतोष धाकड, विकास जैन नखराली,  सरपंच पाँचोरा गायत्री बाई धाकड़, गौराबाई लोधा सरपंच, ओ.पी.शर्मा मंचासीन रहे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को विस्तार दिया जिसमे सरस्वती शिशु मंदिर पाचोरा के भैया बहनों द्वारा वार्षिक प्रकट समारोह में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शक दीरगा में बैठे सभी महानुभावों का मन मोह लिया। 
उपस्थित अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित कर विद्यार्थियों उनके अभिभावकों एवं पधारे हुए सभी गणमान्य नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विधालय में पड़ने बाली जरुरूतों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को शील्ड प्रमाणपत्र  प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की। 
शिशु मंदिर पाचोरा के संयोजक मंडल प्रधानाचार्य आचार्य दीदियों द्वारा कार्यक्रम को भव्यतम बनाने में पूर्व समर्पण से कार्य किया। भैया बहनों के द्वारा राष्ट्रपति सामाजिक समरसता पर्यावरण संस्कार परोपकार माता पिता की सेवा के संबंध में नाटक लोकगीत कविताएं फौजी पराक्रम पूर्ण साहसिक सैनिक गतिविधियां झांकी बनाकर प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि महानुभावों एवं अभिभावकों सहित ग्रामीण जनों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User