केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए लाइव दर्शन की व्यवस्था, मंदिर में प्रवेश पर अस्थायी रोक के बीच कलेक्टर की पहल
गुना (आरएनआई) जिले से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित प्राचीन एवं पावन केदारनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है।
मंदिर की दीवारों पर प्राकृतिक कारणों से आई दरारों के कारण सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के भीतर प्रवेश अस्थायी रूप से प्रतिबंधित है। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर बार की तरह मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिस पर मंदिर के गर्भगृह के लाइव दर्शन उपलब्ध होंगे।
इस व्यवस्था के अंतर्गत मंदिर में कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे सीधे प्रसारण के माध्यम से श्रद्धालु बाहर से ही भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे। कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया इस संबंध में फॉरेस्ट विभाग को आवश्यक कार्रवाई और व्यवस्था करने के निर्देश दिए, चूंकि यह मंदिर वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। साथ ही एसडीएम,जनपद पंचायत के सीईओ एवं पुलिस प्रशासन को भी सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में समुचित सहयोग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन हर संभव सहयोग कर रहा है ताकि कोई भी आस्था से वंचित न रह जाए और सभी को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम दर्शन का लाभ मिल सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



