सरकार महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: मोदी

Sunday, August 25, 2024 - 20:16
Updated: 2 years ago
0
सरकार महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: मोदी

जलगांव (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि हमारी सरकार देश की माताओं और बहनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आधिकारिक  प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री मोदी ने यहां लखपति दीदी सम्मेलन में बोल रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की नारी शक्ति ने हमेशा समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में योगदान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सभी महिलाओं में राजमाता जीजाबाई और सावित्रीबाई फुले की छाप दिखाई देती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की माताओं और बहनों ने राज्य की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं को उच्च बनाने में अहम भूमिका अदा की है। महाराष्ट्र की ये परंपराएं न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना ली है।उन्होंने इस मौके पर लखपति दीदियों से  बातचीत भी की।

श्री मोदी ने 2,500 करोड़ रुपये का फंड जारी किया, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। उन्होंने 5,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण भी वितरित किए, जिससे 2.35 लाख स्वयं सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। एल.एस.


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User