समूह आधारित गतिविधियों एवं महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने सीईओ जिला पंचायत द्वारा गोपीसागर डैम का भ्रमण

Sunday, January 18, 2026 - 22:25
Updated: 9 months ago
0
समूह आधारित गतिविधियों एवं महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने सीईओ जिला पंचायत द्वारा गोपीसागर डैम का भ्रमण

गुना (आरएनआई) महिला आत्मनिर्भरता एवं समूह आधारित आजीविका गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे द्वारा गोपीसागर डैम का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान डैम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संभावित आजीविका गतिविधियों, महिला समूहों की सहभागिता तथा स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई।  

सीईओ जिला पंचायत श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण, संसाधन एवं बाजार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके साथ ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अभियंता उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने क्षेत्र के समग्र विकास एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा भी निरंतर नवाचार पर जोर दिया जा रहा है, जिससे जिले में नई गतिविधियों के साथ साथ समूह की महिलाओं के रोजगार में भी वृद्धि हो रही है। जिला पंचायत द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User