सपा ने कौशाम्बी से इंद्रजीत सरोज के बेटे पर लगाया दांव

पुष्पेंद्र सरोज सपा के राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही मंझनपुर विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में भी वह मंझनपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एक मार्च 1999 को जन्मे पुष्पेंद्र सरोज प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के सुलेमसराय में रहते हैं।

Friday, April 12, 2024 - 16:31
0
सपा ने कौशाम्बी से इंद्रजीत सरोज के बेटे पर लगाया दांव

प्रयागराज (आरएनआई) समाजवादी पार्टी ने कौशाम्बी लोकसभा सीट से पुष्पेंद्र सरोज को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पुष्पेंद्र सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के पुत्र हैं। कई दिनों से इनके नाम की अटकलें लगाई जा रही थीं। शुक्रवार को सपा ने आधिकारिक रूप से दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें कौशाम्बी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को उम्मीदवार बनाया गया है। 

पुष्पेंद्र सरोज सपा के राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही मंझनपुर विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में भी वह मंझनपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एक मार्च 1999 को जन्मे पुष्पेंद्र सरोज प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के सुलेमसराय में रहते हैं। वह इस समय लंदन के क्वीन यूनिवर्सिटी से एकाउंटेंसी से स्नातक का कोर्स कर रहे हैं। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User