सनातन सर्व ब्राह्मण समाज की वैठक संपन्न, स्वर्ण जंयती के रुप में मनेगा भगवान परशुराम जी का 50वां प्रकटयोत्सव

Tuesday, April 8, 2025 - 22:14
Updated: 2 years ago
0
सनातन सर्व ब्राह्मण समाज की वैठक संपन्न, स्वर्ण जंयती के रुप में मनेगा भगवान परशुराम जी का 50वां प्रकटयोत्सव

गुना (आरएनआई) गुना भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन सनातन सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा के नेतृत्व में त्रिमूर्ति मांगलिक भवन बजरंगगढ़ वायपास पर भगवान परशुराम जी की पूजन अर्चन कर किया गया।

बैठक की अध्यक्षता नर्वदा शंकर भार्गव द्वारा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव स्वर्ण जंयती के रुप में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि वुधवार 30 अप्रैल प्रातः 8 वजे सभी ब्राह्मण बंधु महिलाएं बच्चे पुरानी गल्ला मंड़ी हनुमान मंदिर पर एकत्रित होंगे, यहां से भगवान परशुराम की शोभायात्रा वेदमंत्रों की ध्वनि के साथ शुरू होगी जो तेलघानी हनुमान चौराहा, हाट रोड़, सदर बाजार होते हुए दुवे कालोनी स्तिथ विघ्नहरण हनुमान मंदिर पहुंचेगी। जहां पर मुख्य समारोह आयोजित होगा । मुख्य समारोह में भगवान परशुरामजी का पूजन अर्चनकर महाआरती की जायेगी। मुख्य समारोह उपरांत ब्राह्मण समाज का सामूहिक भोज का कार्यक्रम किया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User