सनातन विरोधी कहे जाने पर डीएसपी हिना खान ने लगाई जय श्रीराम की गूंज, ग्वालियर विवाद में नया मोड़

Tuesday, October 14, 2025 - 23:51
Updated: 12 months ago
0

ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर के माहौल में आग लगाने वाले वकील अनिल मिश्रा को उसी की भाषा में जवाब देती है। इस उपद्रवी मिश्रा के कारण ग्वालियर में जातीय तनाव है। कल सारे स्कूल कालेज बन्द कर दिए।

ग्वालियर में बाबा अंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद जारी है।  इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डीएसपी हिना खान जय श्रीराम का नारे लगाती नजर आ रही हैं। दरअसल ये वाक्या तब हुआ जब  बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने डीएसपी हिना खान को सनातन विरोधी कहा ।  लेकिन  इसी दौरान हिना खान ने  उनकी आंखों में आंखें डालकर जय श्रीराम के नारे लगा दिए। जिससे वहां पर सन्नाटा पसर गया और सभी हैरान रह गए।

दरअसल अंबेडकर मूर्ति विवाद के बीच शहर में धारा 163 लागू है। भीड़ एकत्रित करने की मनाही है।  इसी बीच बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा अपने लोगों के साथ सुंदर कांड का पाठ करने जा रहे थे। तभी सीएसपी हिना खान ने उन्हें रोक दिया। उन्हे रोकने पर अधिवक्ता अनिल मिश्रा भड़क गए, कहने लगे कि आप सनातन विरोधी हैं। बस मिश्रा ने इतना ही कहा और हिना खान ने उनके मुंह पर जय श्रीराम के नारे लगा दिए।

दरअसल, अनिल मिश्रा के साथ सीएसपी हिना खान की बहस हो रही है। अनिल मिश्रा सीएसपी को कहती हैं कि आपने हमारे लोगों को रोका है। इस पर हिना खान कहती हैं कि मैंने नहीं रोका है। एसडीएम साहब का फैसला है। लेकिन जैसे ही बहसबाजी के दौरान मिश्रा डीएसपी हिना खान को सनातन विरोधी कहते हैं तो वो जय श्री राम का नारा लगाती हैं। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User