भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे भोपाल, मोहन सरकार और संगठन को लेकर बोली बड़ी बात

Tuesday, October 14, 2025 - 23:51
Updated: 12 months ago
0
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे भोपाल, मोहन सरकार और संगठन को लेकर बोली बड़ी बात

भोपाल (आरएनआई) BJP के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरुण सिंह ने मंगलवार को भोपाल में पहुंचे थे । इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार और संगठन को लेकर बड़ी बात बोली है।   इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सरकार और संगठन की प्रशंसा की, अरुण  सिंह ने कहा कि  प्रदेश की भावांतर योजना किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। इसके लिए  मोहन यादव प्रशंसा के पात्र हैं।

CM मोहन और संगठन की तारीफ की
संगठन की तारीफ करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश संगठनात्मक दृष्टि से पार्टी का सबसे सक्षम प्रदेश हैं और आगे भी संगठन मजबूती की ताकत दिखाता रहेगा। अरुण सिंह आत्म निर्भर संकल्प भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अरुण सिंह भी हैं। इस दौरान उन्होंने कई बैठकों और कार्यक्रमों में भी  शिरकत की । प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और वरिष्ठ नेताओं से पार्टी संगठन के संबंध में अहम चर्चा की।

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए “हर घर स्वदेशी - घर-घर स्वदेशी” को जन आंदोलन बनाने की बात कही। अरुण सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व अपनी अर्थव्यवस्था और स्थानीय उत्पादों की ओर लौट रहा है। भारत भी इसी दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ही विकसित भारत का वास्तविक मार्ग है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User