सतना हॉफ मैराथन में एक बार फिर निशा कुशवाह ओर मालती केवट ने बनाई टॉप 10 में जगह, कलेक्टर श्री कन्याल ने दी बधाइयां
गुना (आरएनआई) 07 सितंबर 2025 रविवार को सतना में आयोजित हुई हॉफ मैराथन में गुना की निशा कुशवाह और मालती केवट ने 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन में भाग लिया था। सतना हॉफ मैराथन में 20 राज्यों के 28 जिलों के 5332 धावकों ने भाग लिया था, जिसमें गुना की निशा कुशवाह 6 वें और मालती केवट 8 वें स्थान पर रही ओर टॉप 10 में जगह बनाकर अपने गुना जिले, अपने परिवार और अपने क्लब का नाम रोशन किया। जहां पर वो फ्री प्रैक्टिस करती है इससे पहले भी ये दोनों धावक नारायण पुर छत्तीसगढ़ मैराथन, रन भोपाल रन, बंसल पंख मैराथन पचमढ़ी मानसून मैराथन में अपनी जगह बना चुकी है।
कलेक्टर किशोर कुमार का कान्याल ने दोनों ही खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रभारी खेल और युवा कल्याण अधिकारी दुर्गेश सक्सेना, साजिद मसूद ऐ.पी.सी. आईडी एवं देवेंद्र पटेरिया जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा विभाग उपस्थित है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

