ठगी के मामलों में फरार चल रहा न्यूज़18 का पूर्व रिपोर्टर विजय गुप्ता गिरफ्तार
रीवा (आरएनआई) अमहिया थाना पुलिस ने ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे न्यूज़18 के पूर्व रिपोर्टर विजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे जबलपुर से दबोच कर रीवा लाया और न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल भेज दिया।
ठगी के मामले
पुलिस के अनुसार विजय गुप्ता (पिता रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम घुंघटा, जिला सीधी, हाल बदरांव रीवा) पर तीन बड़े मामले दर्ज हैं:
पहला मामला (22 जून 2025): फरियादी ज्ञानेश्वर प्रसाद अहिरवार ने आरोप लगाया कि आरोपी ने बैंक में एफडी कराने के नाम पर ज्यादा ब्याज का लालच देकर 13 लाख रुपये हड़प लिए।
दूसरा मामला: विदिशा निवासी अमीन सिंह ने शिकायत की थी कि आरोपी ने CMS व्यापार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये सिक्योरिटी राशि के नाम पर ले लिए और फर्जी रसीदें व सर्टिफिकेट थमा दिए।
तीसरा मामला: अरुण नगर निवासी हेमेंद्र सिंह ने बताया कि विजय गुप्ता ने 9.50 लाख रुपये उधार लिए और बाद में कैंसिल किए गए चेक देकर धोखाधड़ी की।
पुलिस की कार्रवाई
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उनि शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उनि आर.एन. बागरी, आर. विवेक सिंह और आर. दिवाकर तिवारी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच आगे भी जारी रहेगी और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की छानबीन की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



