"सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आये है", मुमुक्षु महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन

Tuesday, February 27, 2024 - 16:44
Updated: 3 years ago
0
"सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आये है", मुमुक्षु महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन

शाहजहांपुर (आरएनआई) मुमुक्षु महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एस एस कॉलेज के उप-प्राचार्य प्रो.अनुराग अग्रवाल,  एस एस ला कालेज के प्राचार्य डा. जे एस ओझा, आशुतोष मेहंदीरत्ता, डॉ मेघना मेहंदीरत्ता एवं डा. राम निवास गुप्ता ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के आरंभ में संगीत विभागाध्यक्षा डा. कविता भटनागर ने सरस्वती वंदना की। भजन संध्या में प्रस्तुति देते हुए अमिय मिश्रा ने  "मुझे ले चल अयोध्या धाम" भजन प्रस्तुत किया।भारतखंडे संगीत संस्थान लखनऊ से पधारे अंकित सिंह ने सुनाया "राम का गुण गान करे"। अंशु मौर्य और कार्तिक सक्सेना ने सुनाया "जन जन के प्रिय राम लखन वन को जाते है"। अश्वनी सक्सेना ने गाया " सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आये है"। डा. प्रतिभा सक्सेना ने "राम को देखकर श्रीजनकनंदिनी खड़ी की खड़ी रही गई" भजन सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। संगीत विभाग की छात्राओं ने सीता विवाह सुनाकर सबका मन मोह लिया। श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ की रचना श्रीवास्तव ने सुनाया " कैसे बैठा आलस में प्राणी तोसे राम कहो नही जाए"। इस अवसर पर पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव डा. ए. के. मिश्रा ने की। डा. कविता भटनागर के संचालन में संम्पन हुई भजन संध्या में सभी के प्रति आभार डा. देवेंद्र सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डा सन्तोष प्रताप सिंह, शिव ओम शर्मा,डा सचिन खन्ना, डा. रूपक श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, गरिमा अग्रवाल, दीपांजलि शर्मा स्मृति सिंह, अंतरा सक्सेना, तपस्या, ईशा, यश गंगवार, आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User