सुल्तानपुर: लोकसभा मिशन को धार देंगे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह : मीना चौबे

2 मार्च को केन्द्रीय मंत्री प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित, भाजपा ने अभियानों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं से जुटने का किया आह्वान, बैठक में केंद्रीय मंत्री के आगमन की तैयारी को दिया गया अंतिम रूप। 

Tuesday, February 27, 2024 - 16:48
Updated: 3 years ago
0
सुल्तानपुर: लोकसभा मिशन को धार देंगे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह : मीना चौबे

सुल्तानपुर (आरएनआई) भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है।लोकसभा चुनाव में मिशन- 400 को सफल बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री भी मोर्चा संभाल रहे हैं।1 मार्च को जनपद में केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पीएमओ कार्यालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह का आगमन हो रहा हैं।वह 2 मार्च को भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक जिला पंचायत परिसर में आयोजित हुई।बैठक  में मौजूद भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा के मिशन को धार देने के लिए आ रहें हैं।वह लोकसभा और विधानसभाओं की संचालन समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे।

इस दौरान तैयारी को भी अंतिम रूप दिया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने पार्टी के चल रहे लाभार्थी संपर्क, दीवार लेखन,शक्ति वंदन,पीएम विश्वकर्मा योजना,नमो एवं सरल ऐप डाउनलोड करने आदि अभियानों की समीक्षा की।उन्होंने मंडल अध्यक्षों व अभियानों में लगे कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी व ईमानदारी से जुटने का आह्वान किया है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 2 मार्च को प्रात: 10:30 बजे पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,ज्ञान प्रकाश जायसवाल, आनन्द द्विवेदी, विजय सिंह रघुवंशी,घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी, डॉ प्रीति प्रकाश,सुनील वर्मा, राजेश सिंह, प्रदीप शुक्ला, जगदीश चौरसिया,नरेन्द्र सिंह,अशोक सिंह,डॉ अनुराग पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User