'संसद के भाषणों के टीवी प्रसारण में हिंदी वॉयसओवर बंद किया जाए', सुप्रिया सुले की केंद्र से मांग

सुप्रिया सुले ने कहा कि संसद टीवी ने इस लोकसभा के पहले सत्र में अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषाओं में सांसदों द्वारा दिए गए भाषणों को हिंदी में वॉयसओवर देने की प्रथा की शुरुआत की थी और यह बजट सत्र में भी जारी है।

Monday, July 22, 2024 - 16:36
0
'संसद के भाषणों के टीवी प्रसारण में हिंदी वॉयसओवर बंद किया जाए', सुप्रिया सुले की केंद्र से मांग

मुंबई (आरएनआई) केंद्र सरकार अपने टेलीविजन चैनल पर अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषणों के लिए हिंदी वॉयस ओवर बंद करे। लोकसभा सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले ने सोमवार को यह मांग की। 

सुले ने कहा कि संसद टीवी ने इस लोकसभा के पहले सत्र में अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषाओं में सांसदों द्वारा दिए गए भाषणों को हिंदी में वॉयसओवर देने की प्रथा की शुरुआत की थी और यह बजट सत्र में भी जारी है। उन्होंने कहा, यह एक तरह की सेंशरशिप है। यह करोड़ों गैर-हिंदी भाषी भारतीयों को अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के मूल शब्दों को उनकी भाषाओं में सुनने के अधिकार से वंचित करता है। सरकार को इस भेदभावपूर्ण कदम को तत्काल रोकना चाहिए। 


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User