संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्मृति दिवस कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय सिंह

Thursday, February 6, 2025 - 15:01
Updated: 2 years ago
0

भोपाल (आरएनआई) आज पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर, भोपाल में आयोजित संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्मृति दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर श्री सिंह  ने कहा कि संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का व्यक्तित्व अद्भुत था, ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे अनेक बार उनके चरणों में बैठकर ज्ञान लेने का अवसर मिला, महात्मा गांधी के बाद आचार्य श्री ने न केवल अपने व्यक्तित्व से, वचनों से बल्कि शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में जो कार्य किए उससे समूचे देश में अपना स्थान बनाया।

उन्होंने बच्चियों की शिक्षा के क्षेत्र में और रोजगार के क्षेत्र में जो कार्य किया यह अद्भुत है, अनेक शिक्षण संस्थाएं उन्होंने चालू की, जिसके कारण गरीब तबके के बच्चों को अच्छी शिक्षा का लाभ मिल रहा है।

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने जो सबसे बड़ा काम किया वह हथकरघा का, आज हथकरघा से लाखों लोगों को रोजगार मिला है, इसका श्रेय आचार्य श्री को जाता है।

मैं तो खादी धारी हूं और रहूंगा, मेरी आपसे भी प्रार्थना है कि अगर आप आचार्य श्री के सच्चे भक्त है तो संकल्प लीजिए कि आप सदैव हाथ के कता हुआ धागे से बना हथकरघा कपड़ा ही पहने।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User