राघौगढ़ में भाजपा पार्षद ने महिला के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची महिला

Thursday, February 6, 2025 - 16:03
Updated: 2 years ago
0
राघौगढ़ में भाजपा पार्षद ने महिला के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची महिला

राधौगढ़ (आरएनआई) राघौगढ़ में वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा पार्षद गोपाल पटवा ने घर में घुसकर एक महिला के परिवार पर जानलेवा हमला किया है, जिसमें महिला के पति को गंभीर चोटें आई है।यह रात्रि की घटना बताई जाती हैं।

वार्ड नं 4 निवासी गायत्री सुशील ओझा ने राघौगढ़ पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वह घर के सामने सरकारी नल से पानी भर रही थी, तभी भाजपा पार्षद गोपाल पटवा और दीपक ओझा आए और झगड़ा करने लगे।

पीड़ित परिवार द्वारा निवेदन करने पर पार्षद और कर्मचारी महिला के घर में घुसकर पति सुशील ओझा से मारपीट की और महिला के चेहरे पर कीटनाशक दवा का स्प्रे किया जिसके कारण महिला की आंखों में जलन की शिकायत आई है।अब पीड़ित परिवार राघौगढ़ पुलिस ने न्याय की गुहार लगा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User