संत विशुद्धानंद महाराज की जन्मस्थली कैथापुर में गुरु पूजन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Monday, June 29, 2026 - 12:17
Updated: 2 months ago
0
संत विशुद्धानंद महाराज की जन्मस्थली कैथापुर में गुरु पूजन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

जौनपुर (आरएनआई) कबीर परम्परा के महान सिद्ध संत स्वामी विशुद्धानंद के पावन जन्म स्थान जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत कैथापुर गांव में स्वामी विशुद्धानंद महाराज की तपोभूमि नागौर राजस्थान से आए भक्तों ने गुरुमुखी कमल जी, गोकुल,गीताबाई ,सत्यम बंग के संयोजन में ज्येष्ठ पूर्णिमा को गुरु पूजन अर्चन कर विशाल भण्डारे का आयोजन आयोजित किया गया।कबीर के अनुयाई सिद्ध संत स्वामी विशुद्धानंद महाराज कैथापुर गांव में कायस्थ कुल मे जन्म लेकर बचपन से ही वैराग्य की तरफ उन्मुख हो गये। शिक्षा संस्कार और वैराग्य की तरफ झुकाव देखते हुए परिजनों ने इनका विवाह कर गृहस्थ जीवन की तरफ ले जाने का भरसक प्रयास किया लेकिन शादीशुदा विशुद्धानंद महाराज सपत्नीक घर छोड़कर वैराग्य अपना कर कबीरदास जी के वचनों से प्रभावित होकर जप तप करने लगे। तपस्वी जीवन में महराज जी को शांति प्रिय क्षेत्र रेगिस्तान राजस्थान लगा। राजस्थान के नागौर,पाली सहित गुजरात के अन्य हिस्सों में तपस्या कर ईश्वर से साक्षात्कार किया। लाखों की संख्या में भक्त इन्हें ईश्वर की तरह पूजने और मानने लगे। उत्तर प्रदेश के जौनपुर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कैथापुर गांव में स्थानीय भक्तों के साथ राजस्थानी भक्तों ने मिलकर गुरु जन्मस्थान पर नौ दिवसीय पाठ पूजन कर ज्येष्ठ पूर्णिमा को समापन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार श्याम चन्द्र श्रीवास्तव,कृपा शंकर श्रीवास्तव, गुरुमुखी श्रीमती मनोकामनी श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव,राजन श्रीवास्तव, मास्टर दुखीराम, फूलचंद पटेल,हरीनाथ बिन्द सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User