संजय राउत का भाजपा पर हमला

पार्टी के मुखपत्र सामना में अपने साप्ताहिक स्तंभ रोकटोक में राउत ने कहा कि मुंबई में अपनी रैली में गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज मुखौटा हैं और विपक्ष को इसके पीछे की शक्ति से लड़ना होगा।

Sunday, March 24, 2024 - 11:02
0
संजय राउत का भाजपा पर हमला

मुंबई (आरएनआई) उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ झूठी कहानियां फैला रही है। गांधी की शक्ति वाली टिप्पणी को लेकर लगातार उनपर निशाना साध रही है। 

पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में अपने साप्ताहिक स्तंभ 'रोकटोक' में राउत ने कहा कि मुंबई में अपनी रैली में गांधी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज मुखौटा हैं और विपक्ष को इसके पीछे की 'शक्ति' से लड़ना होगा।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि गांधी का मतलब धन शक्ति से था, जिसके खिलाफ विपक्ष को लड़ना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत इसे हिंदुत्व और महिला शक्ति पर हमला बता दिया। खुद को भगवान विष्णु का अवतार मानने वाले लोग गांधी के 'शक्ति' वाले बयान से हैरान थे और इसलिए उनके खिलाफ झूठी कहानी फैलाने लगे।

उन्होंने दावा किया कि इस झूठे प्रचार तंत्र के पीछे भी एक शक्ति है। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा मानसिक बीमारी की मरीज बन गई है। राउत ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि जिस अस्पताल की आय मरीजों से होती है, उसे चुनावी बॉन्ड क्यों खरीदना चाहिए। 

राउत ने कहा, 'यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने अक्तूबर 2021 से अक्तूबर 2023 तक 162 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे। कोरोना महामारी के दौरान कौन सी पार्टी अस्पताल से बॉन्ड स्वीकार कर सकती है? जंबो कोविड-19 केंद्र और खिचड़ी मामलों की जांच करने वाली एजेंसियों को इस अस्पताल और भाजपा के लिंक की जांच करनी चाहिए।

बता दें, प्रवर्तन निदेशालय मुंबई में जंबो कोविड-19 उपचार केंद्रों की स्थापना में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है। ईडी कोविड-19 महामारी के दौरान शहर में फंसे प्रवासी कामगारों को खिचड़ी के पैकेट उपलब्ध कराने के लिए मुंबई नगर निकाय द्वारा दिए गए अनुबंध में कथित अनियमितताओं की भी जांच कर रहा है।

गौरतलब है, राहुल गांधी ने राविवार को शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित किया था। इस रैली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र गांधी पर जमकर निशाना साधा था। राहुल ने पीएम मोदी को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह पीएम मोदी ईवीएम, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग के बिना लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने आगे कहा था कि लोग सोचते हैं कि हम एक राजनीतिक दल से लड़ रहे हैं। यह सच नहीं है। हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User