संकट मोचन सेना (पंजाब प्रान्त महिला प्रकोष्ठ) के द्वारा धूमधाम से सम्पन्न हुआ भव्य होली महोत्सव 

प्रख्यात भजन गायक बाबा चित्र-विचित्र के भजनों पर भक्तों-श्रद्धालुओं ने खेली रंग-गुलाल और फूलों की होली  (डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

Thursday, March 13, 2025 - 11:15
0
संकट मोचन सेना (पंजाब प्रान्त महिला प्रकोष्ठ) के द्वारा धूमधाम से सम्पन्न हुआ भव्य होली महोत्सव 

वृन्दावन (आरएनआई) मोतीझील क्षेत्र स्थित घीसा संत आश्रम में संकट मोचन सेना (पंजाब प्रान्त महिला प्रकोष्ठ) के द्वारा भव्य होली महोत्सव के का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत सुप्रसिद्ध भजन गायक बाबा चित्र-विचित्र महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा होली से सम्बंधित भजनों, पदों व रसियाओं का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया।जिस पर समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल एवं फूलों की होली खेली।साथ ही जमकर नृत्य किया।

संकट मोचन सेना (पंजाब प्रान्त महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष  बहिन मनप्रीत कौर ने कहा कि होली हमारे देश का बहुत ही पावन और रंग भरा त्यौहार है।इसे सभी देश वासी पारस्परिक सद्भाव और प्रेम पूर्वक मनाते हैं।होली एकता को बढ़ावा देती है, जिससे सभी क्षेत्रों के लोग एक साथ आते हैं और मतभेदों को भुलाकर जीवन, प्रेम व दोस्ती के जश्न का आनन्द लेते हैं।
प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं महोत्सव के संयोजक आचार्य अंशुल पाराशर ने कहा कि संकट मोचन सेना (पंजाब प्रान्त महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष बहिन मनप्रीत कौर संत सेवा, गौ सेवा, विप्र सेवा एवं समाज सेवा की मूर्तिमान स्वरूप हैं।ब्रज भूमि के प्रति उनका समर्पण भाव अद्भुत और अनूठा है।जिसकी जितनी भी सराहना की जाए,वो कम है।
महोत्सव में तुलसी पीठाधीश्वर के कृपापात्र शिष्य जय रामचंद्र दास महाराज, प्रख्यात भागवताचार्य मृदुलकांत शास्त्री महाराज, अनिरुद्धाचार्य महाराज, प्रख्यात चित्रकला द्वारिका आनंद, संत रामदास महाराज (अयोध्या), महामंडलेश्वर शैलेशानंद पुरी महाराज, महामंडलेश्वर संगम दास महाराज, संत रसराज महाराज, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, गौसेवी संत गोपेश बाबा महाराज, नवीन त्यागी महाराज, योगिराज संतोष दास जी महाराज, प्राचार्य बृजकिशोर त्रिपाठी, जय गोपाल शास्त्री, पण्डित रामनिवास गुरु, रासाचार्य स्वामी दामोदर, प्रमुख भाजपा नेता अनूप यादव, सोनू शर्मा, भानु भारद्वाज, कुंज बिहारी गौतम, अमित, राहुल, गौरव, उमाकांत शर्मा, भारत यादव, पार्षद सुमित गौतम आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।महोत्सव का समापन संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User