श्रीराम राज्याभिषेक मंडल कमेटी को फिर मिला सर्वसम्मति से समर्थन

Sunday, September 21, 2025 - 20:42
Updated: 1 year ago
0
श्रीराम राज्याभिषेक मंडल कमेटी को फिर मिला सर्वसम्मति से समर्थन

फतेहपुर (आरएनआई) श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की एक बैठक कार्यालय पीलू तले चैराहे पर संपन्न हुई जिसमें पूर्व में चुनाव की तारीख 21 सितंबर निर्धारित की गई थी जिसमें आज कार्यवाही की गई। सभी सदस्यों ने एक ध्वनि से पूर्व कमेटी को अपना समर्थन देते हुये कहा कि पूर्व की कमेटी का नेतृत्व विगत कई वर्षों से बहुत ही सराहनीय रहा इसलिए इसी कमेटी को सभी लोग पुनः समर्थन दे रहे है। 

बैठक के दौरान संयोजक विनोद गुप्ता ने अध्यक्ष फरहत अली सिददीकी, महामंत्री दिलीप मोदनवाल, कोषाध्यक्ष चैधरी गुडडू राईन को बधाई दी। कमेटी के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी ने कमेटी के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुये कहा कि कमेटी के सदस्यों ने जो आस्था हम सभी पर व्यक्त की हैै हम सभी पदाधिकारी उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुये कमेटी के सभी सदस्यों का सहयोग लेते हुये कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न करायेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 17 अक्टूबर को होने वाले राज्याभिषेक राजगद्दी पीलू तले चैराहे पर पिछली बार की अपेक्षा इस बार भी भव्यता के साथ मनाई जायेगी। संचालन करते हुये महामंत्री दिलीप मोदनवाल ने कहा कि शीघ्र ही एक बैठक बुलाकर राज्याभिषेक की तैयारियों को आगे बढाया जायेगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल, उमेश तिवारी, चैधरी गुडडू राइन, नूर, कुमार शेखर, वेद गुप्ता, राजीव पोरवाल, अरूण जायसवाल एडवोकेट, सत्येंद्र अग्रहरि, आकाश मोदनवाल, रोहित चैरसिया, अजय साहू, विमल गुप्ता एडवोकेट, राज गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल, गुड्डू डिश वाले आदि रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User