अमर बलिदानी की जन्मस्थली पर मूर्ति स्थापना की मांग

Sunday, September 21, 2025 - 20:41
Updated: 1 year ago
0
अमर बलिदानी की जन्मस्थली पर मूर्ति स्थापना की मांग

बकेवर, फतेहपुर (आरएनआई) देवमई विकास खंड के रसूलपुर गांव में अमर शहीद जोधा सिंह अटैया की जन्मस्थली पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल की 150 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने स्मारक स्थल पर विचार गोष्ठी की और 52 दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि जोधा सिंह अटैया पूरे प्रदेश और देश के लिए एक आदर्श हैं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई और अंग्रेजों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध छेड़ा। खजुहा में अंग्रेजों ने 52 क्रांतिकारियों को एक साथ इमली के पेड़ पर फांसी दी थी। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शहीद की जन्मस्थली की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की। जिला प्रभारी राम विशाल पटेल ने काव्य पाठ के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। जयकरण सिंह पटेल ने शासन-प्रशासन और जन सहयोग से स्मारक में शहीद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। कार्यक्रम में गयापाल सिंह फौजी, बलवीर सिंह, गोरे प्रजापति प्रधान, वीरेंद्र सिंह बाबा, डॉ पीके सिंह, सुमन वर्मा, रामदेव चैहान, राजू वर्मा और राजीव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User