पक्षी बचाओ अभियान: एसडीएम ने सकोरा वितरण अभियान का किया शुभारंभ
आरोन (आरएनआई) गर्मी में पक्षियों को पानी और आश्रय देने के उद्देश्य से 'पंछी बचाओ अभियान' शुक्रवार से आरोन नगर में शुरू हो गया। जनसेवा टीम द्वारा चलाए जा रहे इस सकोरा वितरण अभियान का शुभारंभ एसडीएम महिमा चौधरी ने किया।
अभियान के तहत जनसेवा टीम द्वारा आरोन नगर में निशुल्क 1 हजार सकोरे और पानी के पात्र वितरित किए जाएंगे। शुभारंभ समारोह में अतिथियों ने उपस्थित नागरिकों को सकोरे बांटकर अभियान की शुरुआत की।
इस मौके पर एसडीएम महिमा चौधरी ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के साथ पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयास अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि जनजागृति के माध्यम से इस अभियान का और विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़कर पक्षियों की मदद कर सकें।
समारोह में जनसेवा टीम एवं पंछी बचाओ अभियान के जिलाध्यक्ष मिथुन शर्मा ने अब तक किए गए कार्यों और अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी में पानी की कमी के कारण पक्षियों की मौत हो रही है, इसी को रोकने के लिए यह पहल की गई है।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार कृष्णकांत चौबे, समाजसेवी विकास शर्मा, गौरव शर्मा और कैलाश अहिरवार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



