श्री राम मनोहर यादव पीजी कॉलेज में 252 छात्रों को मिले टेबलेट, कहा– अब पढ़ाई और दुनिया दोनों मुट्ठी में

Friday, September 19, 2025 - 19:32
Updated: 1 year ago
0
श्री राम मनोहर यादव पीजी कॉलेज में 252 छात्रों को मिले टेबलेट, कहा– अब पढ़ाई और दुनिया दोनों मुट्ठी में

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के जीटी रोड बाईपास स्थित श्री राम मनोहर यादव (पीजी) महाविद्यालय में टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश यादव ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रबंधक जगनायक सिंह यादव व मुख्य अतिथि अविनाश यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

विद्यालय की छात्राओं ने वंदना गीत, स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक जगनायक सिंह यादव ने मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र भेंटकर माल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह देखकर स्वागत किया। विद्यालय के संचालक मंजुल यादव ने प्रबंधक जगनायक सिंह यादव का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। विद्यालय के 252 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि व प्रबंधक द्वारा टेबलेट वितरित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश यादव ने कहा कि टेबलेट से छात्र-छात्राएं किसी भी क्षेत्र की तैयारी आसानी से कर सकते हैं। प्रबंधक जगनायक सिंह यादव ने कहा कि टेबलेट से पूरी दुनिया मुट्ठी में की जा सकती है। टेबलेट ज्ञान का सागर है और नई टेक्नोलॉजी के तहत यह टेबलेट तमाम छात्र-छात्राओं को उनकी पढ़ाई में मदद करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक मंजुल यादव, प्रभारी विजय करन सिंह ने आए हुए तमाम अतिथियों व अभिभावकों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User