श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर पालिका की कड़ी व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक किया विसर्जन

Wednesday, September 3, 2025 - 21:28
Updated: 12 months ago
0
श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर पालिका की कड़ी व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक किया विसर्जन

गुना (आरएनआई) गणेश उत्सव के समापन पर नगर पालिका ने प्रतिमा विसर्जन के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए। अध्यक्ष साविता गुप्ता के निर्देश और सीएमओ मंजुषा खत्री के मार्गदर्शन में सिंगवासा तालाब और भुजरिया तालाब पर व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण और श्रद्धा भाव से अपने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। तालाबों के किनारों पर गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई, जो पानी में उतरकर श्रद्धालुओं से प्रतिमाएं लेकर उनका विसर्जन कर रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से नावें भी तैनात रहीं। साथ ही तालाब किनारे जगह-जगह टंकियां रखी गईं, जिनमें नागरिक पूजन सामग्री डाल रहे थे ताकि तालाब का पानी प्रदूषण से बच सके।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिंगवासा तालाब पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया और रेलवे अंडरब्रिज से तालाब तक प्रकाश व्यवस्था की गई, जिससे देर रात तक आने वाली झांकियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। लोक निर्माण विभाग ने तालाब परिसर में बैरिकेडिंग की, वहीं पुलिस बल मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहा। नगर पालिका ने जगह-जगह संकेतक लगाए ताकि श्रद्धालुओं को तालाब तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। इसके अलावा व्यवस्थित पार्किंग की भी व्यवस्था की गई। पूरी व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया और नगर पालिका की इन तैयारियों की सराहना की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User