शौर्य और हिंदू संस्कृति की रक्षा के कीर्ति स्तम्भ हैं शिवाजी: अग्रवाल

कालोनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनी छत्रपति शिवाजी की जयंती

Thursday, February 20, 2025 - 21:20
Updated: 2 years ago
0
शौर्य और हिंदू संस्कृति की रक्षा के कीर्ति स्तम्भ हैं शिवाजी: अग्रवाल

गुना (आरएनआई) बमौरी ब्लॉक के कालोनी गांव (शिवाजी नगर) में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान युवाओं द्वारा निकाली गई मशाल यात्रा और छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता की आसंदी से मौजूद रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम का उल्लेख करते हुए उन्हें हिंदू संस्कृति का संरक्षक और संवाहक बताया। अग्रवाल ने कहाकि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदू समाज की रक्षा और संस्कृति के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। आक्रांताओं का जिस शौर्य के साथ शिवाजी ने सामना किया वह इतिहास में दर्ज है। उनकी वीरता आज के युवाओं के सामने प्रेरणास्त्रोत की तरह है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह किरार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और आदर्शों से सीख लेने का आव्हान किया। उन्होंने कहाकि विपरीत परिस्थितियों में भी अपना आत्मसम्मान और संस्कृति को किस तरह सुरक्षित रखना है यह शिवाजी महाराज से सीखा जा सकता है। युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रति लगाव और समर्पण शिवाजी महाराज से सीखना चाहिए। कार्यक्रम में काशीराम अहिरवार, भीमराव, यशवंत राव मोहते, ब्रह्मा फरागटे, सुशील दहीफले, श्रीवल्लभ किरार, संदीप दीक्षित, सुनील पाटिल, रवि अड़ावकर, संजय फरागटे, रंजीत पाटिल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मशाल जुलूस लेकर पहुंचे युवा
इससे पहले राजस्थान के नाहरगढ़ स्थित किला परिसर से युवाओं की टोली मशाल यात्रा लेकर कालोनी पहुंची। युवाओं ने कस्बे में छत्रपति शिवाजी महाराज के खूब जयकारे लगाए। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी।


Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User