प्रशासन की संवेदनशीलता की मिसाल, अनुकंपा नियुक्ति से दो परिवारों को संबल, कलेक्‍टर ने सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति आदेश प्रदान किये 

Thursday, February 20, 2025 - 21:21
Updated: 2 years ago
0
प्रशासन की संवेदनशीलता की मिसाल, अनुकंपा नियुक्ति से दो परिवारों को संबल, कलेक्‍टर ने सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति आदेश प्रदान किये 

गुना (आरएनआई) प्रशासन की संवेदनशीलता और पारदर्शिता का एक उदाहरण प्रस्‍तुत करते हुए कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल ने आज राजस्‍व विभाग के दो आवेदकों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किया। 

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने आज आवेदक सुनील धाकड़ पुत्र स्‍व.तोरन सिंह कुशवाह निवासी ग्राम टोडरा तहसील मधुसूदनगढ जिला गुना एवं सिद्धार्थ हवेलिया पुत्र स्‍व. नन्‍दराम हवेलिया निवासी खजूरी कलां जिला भोपाल को राजस्‍व विभाग अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति आदेश प्रदान किये। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा हम दिव्‍यांगत कर्मचारियों के परिवार के प्रति अपनी जिम्‍मेदारी को समझते हैं। यह नियुक्तियां केवल रोजगार का साधन नही बल्कि उन परिवारों के भविष्‍य की सुरक्षा का एक महत्‍वपूर्णं कदम है। 

नियुक्ति आदेश प्राप्‍त कर लाभार्थियों ने प्रशासन और कलेक्‍टर श्री कन्‍याल का आभार व्‍यक्‍त किया। यह पहल दर्शाती है कि प्रशासन केवल नीतियों तक सीमित नही रहता बल्कि मानवीय मूल्‍यों को प्राथमिकता देते हुए समाज के हर वर्ग की सहायता के लिये तत्‍पर है।

Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User