शेरगढ़ में भूमाफियाओं का आतंक पत्रकार से की मारपीट, पीड़ित बोला पुलिस के सामने थाने में पत्रकार को पीटा गया
मथुरा (आरएनआई) जनपद मथुरा के छाता तहसील अंतर्गत आने वाले कस्बा शेरगढ़ में इन दिनों भू माफियाओं का गिरोह सक्रिय है, वही भूमपिया सरकारी जमीनों पर लगातार कब्जा कर रहे हैं, पत्रकार के द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा किए जाने की शिकायत छापने को लेकर भू माफिया के द्वारा थाना शेरगढ़ में ही पत्रकार के साथ में मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। वही पीड़ित पत्रकार रामकुमार तिवारी ने बताया कि कस्बा शेरगढ़ का वर्तमान प्रधान अन्य भूमाफिया मिलकर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। प्रशासन भी भूमाफियाओं से मिला हुआ है। आज भू माफिया किस्म के लोगों द्वारा थाना शेरगढ़ में उपनिरीक्षक के सामने मेरे साथ मारपीट की है ,मेरी कोई भी सुनवाई थाना शेरगढ़ पर नहीं की जा रही है ,जबकि मैंने अपनी जान माल सुरक्षा के लिए पूर्व में थाना शेरगढ़ व उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत की है , इन लोगों से मुझे बहुत बड़ा खतरा है, पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से अपने लिए न्याय की गुहार की है, अब देखना होगा क्या कुछ विभाग की करवाई इस मामले में की जाती है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकार व वर्तमान ग्राम प्रधान शेरगढ़ को 151 में पाबंद किया है। कुछ प्रशासनिक कर्मचारियों अधिकारियों की मिली भगत होने के कारण पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है ,अब आप ही बताएं क्या इन लोगों की वजह से पत्रकार अपनी पत्रकारता छोड़ दें। सूत्रों से खबर मिली है कि प्रशासन इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

