शिवपुरी में दिशा बैठक: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
आज, शिवपुरी में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिशा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की शुरुआत शिवपुरी में आयोजित देश के सबसे बड़े चिकित्सा शिविर के सफल समापन पर सभी को बधाई देते हुए की, जिसने सेवा और समर्पण का एक नया मानक स्थापित किया है।
बैठक के दौरान जिले के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अस्पताल में रिक्त पदों की पूर्ति और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, चांदपाठा की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सीवेज मैनेजमेंट प्लांट्स की प्रगति को तेज करने तथा सिंचाई एवं जल संसाधन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास कार्यों के परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)