शाहाबाद: शराब के नशे में प्रधान ने सेक्रेटरी को पीटा, अभिलेख फाड़े, गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wednesday, November 12, 2025 - 16:30
Updated: 10 months ago
0
शाहाबाद: शराब के नशे में प्रधान ने सेक्रेटरी को पीटा, अभिलेख फाड़े,  गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
आरोपी प्रधान विवेक पांडे

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत फिरोजपुर खुर्द के प्रधान विवेक पांडे ने शराब के नशे में अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी ही ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी को गाली-गलौज कर मारा पीटा और सरकारी अभिलेख फाड़ दिये। घटना से नाराज सेक्रेटरियों ने खंड विकास अधिकारी को घटना से अवगत कराकर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एक कार्यक्रम ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में ग्राम पंचायत फिरोजपुर खुर्द के प्रधान विवेक पांडे अपने दो साथियों के साथ शराब के नशे में झूमता हुआ आया और अपनी ही ग्राम पंचायत सेक्रेटरी हर्षित सिंह से कार्य के एस्टीमेट को लेकर विवाद करने लगा और पहले ही पेमेंट की मांग करने लगा। इस पर ग्राम पंचायत सेक्रेटरी ने आपत्ति करते हुए मना कर दिया जिससे नाराज होकर प्रधान विवेक पांडे ने पंचायत सेक्रेटरी पर हमला कर पीट दिया। ब्लॉक मुख्यालय पर अफरा तफरी मच गई। ग्राम प्रधान लगातार सेक्रेटरी को गोली से मारने की धमकी देता रहा। ग्राम प्रधान के बवाल का वीडियो भी वहां मौजूद कुछ लोगों ने बनाया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ आक्रोशित ग्राम पंचायत सेकेट्रियों ने एक बैठक करके नाराजगी जताई और खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा को घटना से अवगत कराया उसके बाद थाने में लिखित तहरीर दी गई। ग्राम प्रधान के खिलाफ दी गई तहरीर में पंचायत सेक्रेटरी ने आरोप लगाया है कि प्रधान विवेक पांडे अपने दो साथियों के साथ नशे में धुत होकर आया और उसे ऑफिस से बाहर खींचकर मारपीट करना शुरू कर दिया। पंचायत सेक्रेटरी नितांत रस्तोगी, मोहित पाठक, अंकित, विकास त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह, विजय सिंह आदि ने बचाया। आरोप है कि प्रधान ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिये। पंचायत सेक्रेटरी ने प्रधान पर बड़ी घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User