शाहाबाद: दोनों भाइयों की बढ़ती जा रही है मुश्किलें, दो केस और दर्ज लूटपाट का केस पहले ही पुलिस ने कर लिया था दर्ज

Tuesday, April 7, 2026 - 19:39
Updated: 4 months ago
0
शाहाबाद: दोनों भाइयों की बढ़ती जा रही है मुश्किलें, दो केस और दर्ज लूटपाट का केस पहले ही पुलिस ने कर लिया था दर्ज

शाहाबाद हरदोई। दिनदहाड़े हाईवे पर दहशत फैलाकर दुकानदारों का सामान फेंक कर दहशत फैलाने वाले दहशतगर्द जाहिर और हारिश की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं । कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों के रहने वाले दो लोगों के प्रार्थना पत्र पर 11 लाख रुपए हड़पने और मांगने पर जान से मार देने की धमकी तथा प्रॉपर्टी जबरदस्ती बेचने के लिए दबाव डालने के दो केस और दर्ज किए हैं। पुलिस की ताबड़तोड़ इस कार्रवाई से दहशत फैलाने वाले शहर छोड़ कर फरार हो गए हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है और लोकेशन ट्रेस की जा रही है। रविवार को दोपहर 12:00 मोहल्ला वाजिद खेल निवासी जाहिर खां, हारिश खान एवं उनके अज्ञात साथियों ने लाठी डंडों एवं लोहे की राडों से लैस होकर दुकानदारों का सामान दुकान के बाहर फेंक कर दहशत फैलाई थी। इस सिलसिले में धर्मेंद्र गुप्ता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और लूटपाट का केस दर्ज किया गया । मामला हाई प्रोफाइल हो जाने के बाद शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने दोनों भाइयों पर दो केस और दर्ज कर दिए हैं। थाना पाली के मोहल्ला इमाम चौक निवासी नूरुल खान पुत्र मोहम्मद हुसैन खान के अनुसार 5 अप्रैल को रात्रि 8:00 बजे वह जैसे ही मारुति कार एजेंसी के पास पहुंचा वैसे ही फॉर्च्यूनर कार से जाहिर, हारिश एवं सलमान सिद्दीकी उर्फ लकी तथा कुछ अज्ञात साथियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कहा माता की तालाब वाली जमीन बेच दो नहीं तो तुम्हें रहने नहीं देंगे। दूसरा केस अशरफ अली पुत्र महबूब अली निवासी मोहल्ला महमंद द्वारा दर्ज कराया गया है जिसमें अशरफ अली ने आरोप लगाया कि उसने जाहिर खां को दो किस्तों में 5 लाख और 6 लाख टोटल 11 लाख रुपया दिया था। 6 अप्रैल को शाम 4: 25 मिनट पर जब अपने पैसे मांगे तो जाहिर हारिश अपने अज्ञात साथियों के साथ उसके घर के पास आए और नाजायज तमंचा लहराते हुए कहा कि मेरे पास बिहार की पिस्टल है बचोगे नहीं। इसी बीच हरीश ने उसके मुंह पर तमंचा मार दिया और धमकी दी कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार डालूंगा। अशरफ अली का आरोप है कि इससे पूर्व जाहिर ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी जिसका ऑडियो भी उसके पास है। दोनों केस दर्ज होने के बाद जाहिर और हारिश की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस लगातार आरोपियों के लिए दबिशें दे रही लेकिन आरोपी शहर छोड़कर फरार हो चुके हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User