शाहाबाद: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में भाग लिया, गांवों का विकास करने का संकल्प दिलाया
शाहाबाद,हरदोई। शनिवार को ब्लॉक के स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी हाल में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने प्रतिभाग किया और जनप्रतिनिधियों को घर की तरह गांव की देखभाल करने की नेक सलाह दी। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया।उन्होंने क्षेत्र पंचायत में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक क़ो सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री श्रीमती तिवारी ने कहा ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में मधुर प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, अच्छी सोंच साफ नीयत के साथ विकास कार्य करें ताकि ग्राम पंचायतों क़ो बेहतर बनाया जा सके। जब हम चाहते हैं, हमारा घर बहुत अच्छा हो,तो हम यह क्यों नही चाहते हमारी ग्राम पंचायत भी बहुत अच्छी होनी चाहिए। इस भाव के साथ ग्राम पंचायतों के बेहतर विकास के लिए कार्य करें। राज्यमंत्री ने सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में बताते हुए कहा सरकार ने अनुदान राशि 50 हजार से बढ़कर एक लाख कर दी है।ग्राम पंचायतों में चिन्हित कर पात्र बेटियों क़ो इसका लाभ दिलाने में सहयोग करें। अंत में राज्यमंत्री ने संचारी रोग रोकथाम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों क़ो फ़ागिंग मशीन का वितरण किया। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने अपने सम्बोधन में राज्यमंत्री रजनी तिवारी के 2027 में तीसरी बार जीत कर हैट्रिक लगाने के साथ केबिनेट मंत्री बनने की कामना की। इस दौरान उनके जन्मदिवस पऱ राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने केक काटा। खंड विकास अधिकारी दिनेश शर्मा ने ग्राम पंचायतों के बेहतर विकास के हर सम्भव सहयोग की बात कही। उन्होंने बताया संचारी रोग रोकथाम के लिए काम करें,संभावित बाढ़ग्रस्त 36 गावों में पहले से ही रणनीति तैयार कर ली है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक के उपरांत राज्यमंत्री श्रीमती तिवारी ने एक पेड़ मां के नाम पऱ ब्लॉक परिसर में नीम का पेड़ लगाकर पर्यावरण स्वच्छता का सन्देश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

