शासकीय चरनोई जमीन से अतिक्रमण हटवाने विधायक से मिले गोसेवक

Aug 1, 2024 - 21:10
Aug 1, 2024 - 21:10
 0  1.4k
शासकीय चरनोई जमीन से अतिक्रमण हटवाने विधायक से मिले गोसेवक

आरोंन (आरएनआई) आरोंन क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा हाट के गोसेवकौ ने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य से की मुलाक़ात। 

इस दौरान उन्होंने शासकीय चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। 

गोसेवक विकास शर्मा ने विधायक पन्नालाल शाक्य को बताया कि ग्राम पंचायत बरखेड़ा हाट में शासकीय चरनोई जमीन है। 

चरनोई की 85 बीघा जमीन पर दबंग लोग लंबे समय से अवैध कब्जा किए हुए हैं। उक्त जमीन पर वे लोग उस पर खेती कर रहे हैं।  जमीन पर कब्जा होने के कारण मवेशियों के लिए चरने के लिए जमीन नहीं बची है। इस संबंध में कई बार अनुविभागीय अधिकारियों को लिखित में शिकायत कर चुके हैं। 

उसके बाद भी अब-तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। 

हमारी मांग है कि प्रशासन कार्रवाई करते हुए चरनोई जमीन से अतिक्रमण हटवाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0