शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी की सेवाएं समाप्‍त करने के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी

Monday, March 17, 2025 - 21:33
Updated: 2 years ago
0
शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी की सेवाएं समाप्‍त करने के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी

गुना (आरएनआई) शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के चलते ग्राम हापाखेड़ी तहसील आरोन के पटवारी अर्जुन सिंह भदौरिया की सेवाएं समाप्‍त करने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी आरोन द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। 

तहसीलदार आरोन के प्रतिवेदन अनुसार पटवारी श्री भदौरिया दिनांक 11 फरवरी 2025 से कार्यालय एवं हल्के से निरन्तर अनुपस्थित हैं, जिसकी कोई सूचना नहीं दी गई। तहसीलदार, आरोन द्वारा इस संबंध में कारण बताओ नोटिस दिया गया, किन्तु इसके बावजूद भी पटवारी श्री भदौरिया न तो कार्यालय में उपस्थित हुए, और न ही उनके द्वारा कोई जबाव दिया गया। इस प्रकार शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने तथा वरिष्‍ठ अधिकारी को कोई उत्‍तर नही देने के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है कि  क्यों न आपकी सेवाएँ समाप्त की जावें। जारी सूचना पत्र के अनुसार पटवारी हल्‍का नंबर 58 ग्राम हापाखेड़ी तहसील आरोन श्री अर्जुनसिंह भदौरिया को अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व आरोन के समक्ष नोटिस व्हाटस अप तामील के 24 घंटे के अन्दर उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। उक्त संबंध में निर्धारित समयावधि में उत्तर प्राप्‍त नही होने पर पटवारी श्री भदौरिया के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User