एसडीएम आरोन ने सीएम हेल्‍पलाइन एवं फार्मर रजिस्‍ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी को किया गया निलंबित

Monday, March 17, 2025 - 21:31
Updated: 2 years ago
0
एसडीएम आरोन ने सीएम हेल्‍पलाइन एवं फार्मर रजिस्‍ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर पटवारी को किया गया निलंबित

गुना (आरएनआई) अनुविभागीय अधिकारी आरोन महेश कुमार बमन्‍हा द्वारा पटवारी हल्‍का नं. 28 एवं अतिरिक्त पटवारी हल्‍का नं 41 के पटवारी हरीश राठौर को सीएम हेल्‍पलाइन एवं फार्मर रजिस्‍ट्री का कार्य नहीं किये जाने के चलते तत्‍काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किये हैं।

जारी आदेशानुसार तहसीलदार आरोन के प्रतिवेदन द्वारा पटवारी हरीश राठौर, पटवारी हल्का नं. 28 एवं अतिरिक्त पटवारी हल्का नं. 41 द्वारा सीएम हेल्पलाईन एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य नहीं किया जा रहा है, तथा यह अपने हल्के से भी अनुपस्थित हैं। पटवारी श्री राठौर को उक्त संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया जाकर जवाब चाहा गया था। परन्तु पटवारी द्वारा जवाब प्रस्तुत नही किया गया।

पटवारी श्री राठौर को लापरवाही बरतने के कारण म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में श्री राठौर का मुख्यालय तहसील, आरोन रखा गया है। निलबंन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User