शातिर ठग की गिरफ्तारी पर पुलिस का सम्मान, ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन
बीनागंज/चांचौड़ा (आरएनआई) शातिर ठग राजू उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बनाने वाली पुलिस टीम का ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य सम्मान किया गया। गौरतलब है कि आरोपी सम्मोहन और फर्जी निमंत्रण कार्ड के बहाने महिलाओं को ठगता था, जिसे पुलिस ने स्कूटी पर लगी लाल रेडियम पट्टी के सुराग से अशोकनगर से दबोचा है। पुलिस की इस उल्लेखनीय सफलता से उत्साहित होकर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बीनागंज पुलिस चौकी पहुंचकर अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। समाज के कालूराम शर्मा और अमित शर्मा के नेतृत्व में एसडीओपी मनोज कुमार झा, चांचौड़ा थाना प्रभारी नीरज राणा और बीनागंज चौकी प्रभारी अजय प्रताप सिंह सहित उपनिरीक्षक बृजेश देवरिया, आरक्षक शुभम शर्मा, अजय समाधिया, गिर्राज भार्गव सहित समस्त स्टाफ का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर समाजसेवी ओमवली शर्मा, कृष्णमुरारी कल्लू शर्मा, अमित शर्मा, सतीश व्यास लाखोरी, अमित शर्मा, पंकज जैन आदि ने स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)