शहर में बीती रात्रि सड़क दुर्घटना में भाजपा के दो युवकों की दुखद मौत और एक के गंभीर घायल होने के समाचार से गुना जिला,प्रदेश का सभ्य समाज और भाजपा में शोक हैं

Wednesday, April 10, 2024 - 20:02
Updated: 3 years ago
0
शहर में बीती रात्रि सड़क दुर्घटना में भाजपा के दो युवकों की दुखद मौत और एक के गंभीर घायल होने के समाचार से गुना जिला,प्रदेश का सभ्य समाज और भाजपा में शोक हैं

गुना (आरएनआई) बीते दिनों से जिला और पुलिस प्रशासन की शहर में यातायात व्यवस्था चोपट होने के बाद अनियंत्रित वाहन की स्पीड से एक पूरी सड़क में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और उसमे मोतो के आंकड़े से जिले की जनता भयभीत हो गई हैं।

 शहर के जाने माने पत्रकार और समाजसेवी ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार को लेकर गुना की न्यायालय से लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट तक केस को लंबी लड़ाई लड़कर केस को जीत कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू और आम रास्तों के अतिक्रमण और जाम के निराकरण का आदेश कराकर शहर की जनता की हित में जीता हैं। लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों ने न्यायालय के आदेश को न मानने की ठान रखी के चलते 8 माह से न्यायालय के आदेश पर कार्यवाही न किए जाने पर आदेश की अवहेलना का प्रकरण दायर किया हुआ हैं।

पत्रकार और समाजसेवी नवीन मोदी अपने साथियों सहित जनता जनार्दन,उनके परिवार जनों के साथ शहर की सुविधा युक्त सड़को में निर्बाध सुचारू यातायात, पार्किंग,सड़क पर अतिक्रमण, कब्जा, अवेध निर्माण को लगातार मुद्दे बनाकर जनहित में प्रशासन को शिकायत कर रहें हैं। जब प्रशासन से अनदेखी की जाती हैं तो कोर्ट की शरण ली जाती हैं। पत्रकार और समाजसेवी की यही मंशा हैं की किसी परिवार का कुल दीपक बाधित यातायात,सड़क की गड़बड़ी जेसे मामलो में न असमय बुझे। प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से मांग हैं कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना न की जाए, सख्त कार्यवाही हो।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User