गोद लिए दिव्यांग मुस्लिम दम्पति को दिलायी त्योहार सामग्री

Wednesday, April 10, 2024 - 19:56
Updated: 3 years ago
0
गोद लिए दिव्यांग मुस्लिम दम्पति को दिलायी त्योहार सामग्री

जौनपुर (आरएनआई) कोरोना जैसी महामारी के दिनों से दिव्यांग मुस्लिम दम्पत्ति को गोद लिये समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने पूर्व की भांति इस बार भी ईद की पूर्व संध्या पर बुधवार को नये कपड़े, सेवई, मिठाई, खाद्यान्न के साथ नगद के रूप में ईदी भी दिया। बता दें कि वर्ष 2020 में जब कोरोना के चलते लॉक डाउन लगा था तब से श्री यादव ने उपरोक्त दम्पत्ति परिवार को गोद ले लिया है। उसी समय से लेकर आज तक श्री यादव मुस्लिम त्योहारों से सम्बन्धित खाद्य पेय पदार्थों के साथ कपड़े, मिठाई, नगद आदि देते चले आ रहे हैं। बता दें कि उक्त दम्पत्ति परिवार में पति अंधे हैं तो पत्नी विकलांग है।

दोनों की अनवरत सेवा करने वाले श्री यादव ने इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि ऐसे लोगों की सेवा करने में बहुत सुकून मिलता है। जब तक मेरे शरीर में अंतिम सांस रहेगी, तब तक इस परिवार के लिये मैं तन, मन एवं धन से खड़ा रहूंगा। इनकी सेवा करने से मुझे एवं मेरे परिवार को आशीर्वाद भी मिलता रहता है, ऐसा मुझे महसूस होता है।

बताते चलें कि श्री यादव धर्मापुर विकास खण्ड क्षेत्र के गजना के पास स्थित मोहउद्दीनपुर गांव में समाजवादी कुटिया चलाते हैं जहां गरीब एवं निर्धन परिवार सहित अन्य परिवारों के छोटे बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने का कार्य किया जाता है। साथ ही स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, कापी, किताब, फल, बिस्कुट, दूध आदि दिया जाता है। वहीं अनुभव चौहान नामक पहलवान को गोद भी लिया गया है जिसे सैफई के मेजर ध्यान चन्द स्पोर्ट्स कालेज में दाखिला कराने के साथ प्रतिवर्ष फीस आदि भी दिया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User