शरत कमल आईटीटीएफ एथलीट आयोग में पहले भारतीय

भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के खिलाड़ियों के आयोग में चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए ।

Wednesday, November 16, 2022 - 18:45
0
शरत कमल आईटीटीएफ एथलीट आयोग में पहले भारतीय
शरत कमल

नयी दिल्ली, 16 नवंबर 2022, (आरएनआई)। भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ के खिलाड़ियों के आयोग में चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए ।

एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप और ओशनिया से आठ खिलाड़ी (चार पुरूष और चार महिला) 2022 से 2026 के लिये आयोग में चुने गए हैं ।

भारत के अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को 187 वोट मिले जबकि उनसे अधिक वोट सिर्फ रोमानिया की एलिजाबेटा समारा (212) को ही मिले । चीन की लियू शिवेन महिला कोटे से चुनी गई लेकिन उन्हें सिर्फ 153 वोट मिले ।

शरत कमल ने भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मैं काफी अभिभूत हूं । मैं समूचे एशिया और हर मतदाता को इस प्यार और विश्वास के लिये धन्यवाद देता हूं । इसके अलावा प्रशासकों की समिति को भी मेरा नाम आईटीटीएफ को भेजने के लिये धन्यवाद देता हूं ।’’

सात से 13 नवंबर तक हुए मतदान में विभिन्न क्षेत्रों के आठ उम्मीदवारों के चयन के लिये 283 खिलाड़ियों ने वोट डाले जो 2018 की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है ।दो पैरा एथलीटों को भी आयोग में जगह मिली है ।

शरत कमल को इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न के लिये भी चुना गया है ।वह भारतीय ओलंपिक संघ के एथलीट आयोग के भी उपाध्यक्ष हैं । वह उन दस प्रमुख खिलाड़ियों में से है जिन्हें अगले महीने होने वाले चुनाव से पहले आईओए में चुना गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User