राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भोपाल में जनजातीय संग्रहालय का दौरा किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भोपाल में जनजातीय संग्रहालय का दौरा कर इसकी अवधारणा की सराहना की। इस संग्रहालय में विभिन्न आदिवासी समुदायों की जीवनशैली को प्रदर्शित किया गया है।

Wednesday, November 16, 2022 - 19:15
0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भोपाल में जनजातीय संग्रहालय का दौरा किया

भोपाल, 16 नवंबर 2022, (आरएनआई)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भोपाल में जनजातीय संग्रहालय का दौरा कर इसकी अवधारणा की सराहना की। इस संग्रहालय में विभिन्न आदिवासी समुदायों की जीवनशैली को प्रदर्शित किया गया है।

संग्रहालय में विभिन्न दीर्घाएं बनाई गई हैं, जिनमें से एक आदिवासी बच्चों के खेलों को समर्पित है। प्रसिद्ध आदिवासी कलाकार भूरी बाई ने जनजातीय संग्रहालय में राष्ट्रपति का स्वागत किया।

एक अधिकारी ने कहा कि मुर्मू ने संग्रहालय की अवधारणा और चीजें प्रदर्शित करने के तरीके की तारीफ की।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने ‘जनजाति जीवन विथिका’ का दौरा किया, जो मध्य प्रदेश की बैगा, भारिया, सहरिया, भील और कोरकू जनजातियों की जीवनशैली को प्रदर्शित करता है।

अधिकारी के मुताबिक, मुर्मू ने लिखिंदरा गैलरी और चिन्हारी स्टॉल का भी दौरा किया।

अधिकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुर्मू को विभिन्न दीर्घाओं में लगाई गई प्रदर्शनी के बारे में बताया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी मौजूद थे।

शिवराज ने बताया कि राष्ट्रपति ने संग्रहालय का दौरा करने से पहले राज्यपाल पटेल के साथ पौधारोपण भी किया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User