वोटर लिस्ट विवाद पर दिल्ली में सियासी संग्राम: राहुल-प्रियंका हिरासत में, अखिलेश कूदे बैरिकेड से
नई दिल्ली (आरएनआई) नई दिल्ली में सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकाला। पुलिस ने बिना अनुमति मार्च रोकने के लिए संसद मार्ग पर परिवहन भवन के पास बैरिकेड्स लगा दिए।
मंच पर अखिलेश यादव ने सबसे नाटकीय अंदाज में बैरिकेड कूदकर सड़क पर धरना दिया। प्रियंका गांधी वाड्रा, महुआ मोइत्रा, संजय राउत समेत कई सांसद नारेबाजी करते नजर आए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन न मानने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।
चुनाव आयोग ने केवल 30 सांसदों को मिलने की अनुमति दी थी और उनके नाम पहले से देने को कहा था, लेकिन विपक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ। महुआ मोइत्रा, सुष्मिता देव और कांग्रेस की संजना जाटव ने भी बैरिकेड पर चढ़कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी सांसद ‘एसआईआर’ और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ बैनर-तख्तियां लहराते रहे और “लोकतंत्र की हत्या” के नारे लगाए।
संयुक्त पुलिस आयुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि हिरासत में लिए गए सांसदों को पास के थाने में ले जाया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



