वॉटर स्पोर्ट्स रोइंग के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Sunday, June 8, 2025 - 19:12
Updated: 1 year ago
0
वॉटर स्पोर्ट्स रोइंग के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर ने बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार आज शाम संजय गांधी खेल परिसर पर वॉटर स्पोर्ट्स रोइंग हेतु प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भोपाल से पधारे उच्च स्तरीय प्रशिक्षक श्री मनोज सक्सेना एवं बलराम सोनी द्वारा खिलाड़ियों को वॉटर स्पोर्ट्स के बारे में जानकारी दी एवं उनका हाइट वेट कर चयन स्पर्धा संपन्न कराई गई। जिसमें 52 बालक, बालिकाओं खिलाड़ियों ने भाग लिया। उक्त चयन स्पर्धा से चयनित खिलाड़ी भोपाल में अंतिम चयन हेतु गुना का प्रतिनिधित्व करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User