27 जून को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा, भव्य रूप प्रदान करने हेतु की बैठक, मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग

Sunday, June 8, 2025 - 19:18
Updated: 1 year ago
0
27 जून को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा, भव्य रूप प्रदान करने हेतु की बैठक, मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) कस्बा के बैलाही बाजार स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में आगामी 27 जून दिन शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ जी की निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को भव्यता का रुप प्रदान कराये जाने के उपलक्ष्य में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी। जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने विचार, सुझाव प्रकट किए। बैठक में उपस्थित समाजसेवी लक्ष्मीचन्द्र ओमर उर्फ मोना ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को शोभा यात्रा को सफलतापूर्वक भव्यता के साथ सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में जिम्मेदारी दी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये एवं शोभा यात्रा के समय सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल प्रदान कराये जाने हेतु प्रशासन से मांग की। 

अधिवक्ता शीतेष तिवारी उर्फ गोल्डी ने कहा कि शोभा यात्रा के दिन निर्धारित समय पर शोभा यात्रा मार्ग में पड़ने वाली मांस-मदिरा की दुकान बंद रखने की मांग प्रशासन से की। व्यवस्थापक सोनू गुप्ता ने कहा कि शोभा यात्रा मार्ग के प्रमुख मार्गाे में पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु नगर पालिका प्रशासन से मांग की। शोभा यात्रा के प्रमुख सहयोगी उ०प्र० उधोग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजा भैया ने कहा कि शोभा यात्रा मार्ग में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हेतु प्रमुख चौराहों, मार्गाें में लगी स्ट्रीट लाइट सही करने, लटकते जर्जर विधुत तारो को सही करने की मांग विधुत विभाग से की। सर्व समाज विकास समिति उ०प्र० के लेखा निरीक्षक सात्विक शुक्ला ने कहा कि शोभा यात्रा के प्रमुख मार्गाे को अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग शासन -प्रशासन से की ,जिससे शोभा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य रिंकू तिवारी, शीतेष कुमार तिवारी (गोल्डी), जय कृष्णा ओमर, अश्वनी कुमार मिश्रा, सिद्धांत ओमर, शिवम दुबे, रामजी त्रिवेदी, नवल किशोर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूरन सिंह उर्फ बउवा, कुलदीप गुप्ता, दीपक ओमर, दीपक सैनी, वरिष्ठ पत्रकार/प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप अग्निहोत्री सहित समस्त पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User