वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार, ट्रंप की उम्मीदें धरी की धरी रह गईं
नई दिल्ली (आरएनआई) नोबेल शांति पुरस्कार 2025 की घोषणा हो गई है। इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान वेनेज़ुएला की मुख्य विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। इसके साथ ही अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पुरस्कार की दौड़ में पिछड़ गए और खाली हाथ रह गए।
नोबेल समिति ने शुक्रवार (10 अक्टूबर) को पुरस्कार की घोषणा की। मचाडो इस समय सुरक्षा कारणों से छिपकर रह रही हैं। उन्हें “आयरन लेडी” के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में टाइम पत्रिका ने उन्हें वर्ष 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया था।
नोबेल समिति की अध्यक्ष ने घोषणा के दौरान कहा कि मारिया कोरिना मचाडो “शांति की एक साहसी और प्रतिबद्ध प्रवक्ता” हैं, जो “बढ़ते अंधकार के बीच लोकतंत्र की लौ जलाए रखती हैं।” समिति के अनुसार, वेनेज़ुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और “तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण एवं न्यायसंगत बदलाव” के लिए उनके निरंतर संघर्ष को सम्मानित किया गया है।
मारिया का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत साहस की पहचान है, बल्कि वेनेज़ुएला में लोकतंत्र की वापसी की उम्मीदों को भी मजबूत करता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



