वीडी शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा ‘उनके नेता करते हैं आतंकवादियों का समर्थन’
बेंगलूरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार ज़ोर शोर से जारी है। मध्य प्रदेश से भी नेता यहां प्रचार के लिए पहुंचे हैं। मंगलवार को मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा चुनाव प्रचार के लिए बेंगलुरु पहुंचे। यहां उन्होने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों का समर्थन कर रही है और कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार हो या मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह..प्रतिबंधित संगठनों पर से प्रतिबंध हटाने की बात कहकर या तुष्टिकरण की नीतियां अपनाकर यही बात साबित करते हैं।
वीडी शर्मा ने कहा कि ‘आतंकवाद का समर्थन करना, प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के लिए कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि हम उन्हें वापस लेकर आएंगे। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर आतंकवाद का समर्थन करना है। कांग्रेस वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण की नीति पर अपनाती है, धार्मिक आधार पर आरक्षण देने की बात करना भी यही है। कांग्रेस केवल यही तक सीमित रह गई है। इसका परिणाम है पूरे भारत के अंदर आज कांग्रेस आतंकवाद और आतंकवाद का समर्थन करने वाले लोगों के साथ खड़े नजर आ रही है। चाहे राहुल गांधी हो या यहां के नेता डीके शिवकुमार कर रहे हैं, मध्य प्रदेश के अंदर दिग्विजय सिंह जैसे लोग इन्हीं आतंकवादियों का समर्थन करते हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश के अंदर सिमी का नेटवर्क नेस्तानाबूद कर दिया, यहां पीएफआई खत्म हो रही है। देश के अंदर आतंकवाद खत्म हो रहा है..मोदी जी का नेतृत्व में देश सुरक्षित है और आतंकवाद समाप्त हो चुका है। लेकिन कांग्रेस इस प्रकार के लोगों को समर्थन करना चाहती है, कर्नाटक चुनाव में ये बड़ा मुद्दा दिखता है। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने एक नई कार्य संस्कृति विकसित की है।’ इस तरह उन्होने कांग्रेस पर आतंकवादियों को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी उनके मंसूबों को किसी तरह कामयाब नहीं होने देगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

