विश्व पर्यावरण दिवस पर महर्षि में हुआ पौधरोपण

ओम घाट में एनसीसी कैडेट्स से किया पौधरोपण

Jun 5, 2025 - 20:58
Jun 5, 2025 - 21:02
 0  54
विश्व पर्यावरण दिवस पर महर्षि में हुआ पौधरोपण

फतेहपुर (आरएनआई) महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 60 यूपी बटालियन एनसीसी और महर्षि विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में 65 कैडेट्स ने भाग लिया।
कर्नल बृजेश पठानिया व लेफ्टिनेंट कर्नल योगेंद्र चिन्हवान के दिशा निर्देश अनुसार ओम घाट में एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण किया और गंगा नदी के किनारे पौधे लगाए। कैडेट्स ने वहां के लोगों को जागरूक किया कि वे भी इस काम में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें और अपने आसपास के क्षेत्र में पेड़-पौधे लगाएं। इसके बाद स्कूल परिसर में भी पौधरोपण किया गया। लेफ्टिनेंट रोहित दत्त ने परिपत्र अर्थव्यवस्था का महत्व और ग्रीन हाइड्रोजन की बढ़ती आवश्यकता विषय पर एक व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के बाद जलपान वितरण किया गया। इस अवसर पर सबेदार विकास थापा, लेफ्टिनेंट रोहित दत्त, थर्ड ऑफिसर बिपिन मिश्रा और प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे। प्रधानाचार्य ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैडेट्स को अधिक से अधिक पौधे लगाने और अपने आसपास के लोगों को भी इस कार्य में प्रेरित करने के लिए प्रेरित किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0