‘’विश्व आदिवासी दिवस’’ के अवसर पर साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

Aug 9, 2024 - 21:51
Aug 9, 2024 - 21:52
 0  594
‘’विश्व आदिवासी दिवस’’ के अवसर पर साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह चुण्डावत के मार्गदर्शन में विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा स्थानीय अंबेडकर चैराहा गुना पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। 

शिविर के माध्यम से उपस्थित आदिवासी समुदाय के व्यक्तियों को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के साथ-साथ केन्द्र शासन एवं राज्य-शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।

शिविर के माध्यम से उपस्थित लोगों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाकर उनका लाभ लिये जाने के लिये प्रेरित किया गया। इसके साथ ही नालसा की विभिन्न योजनाओं जैसे अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु निःशुल्क विधिक सहायता योजना, मध्यस्थता योजना, नेशनल लोक अदालत, अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना, बाल श्रम निषेध, वरिष्ठजन हेतु विधिक सहायता योजना आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना से योगेन्‍द्र शर्मा, श्री विवेक बैरागी, पैरालीगल वॉ‍लेंटिसर्य विनोद गि‍री सहित अन्‍यजन उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0