विधायक प्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने किया संजीवनी हॉस्पिटल का निरीक्षण

Jul 13, 2024 - 22:38
Jul 13, 2024 - 22:38
 0  1.1k
विधायक प्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने किया संजीवनी हॉस्पिटल का निरीक्षण

गुना-मधुसूदनगढ़ (आरएनआई) मधुसूदनगढ़ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुसूदन गढ़ के अलावा लटेरी रोड पर नवीन संजीवनी हॉस्पिटल की सौगात चाचौड़ा की लोकप्रिय विधायक प्रियंका पैंची के द्वारा दी गई थी। संजीवनी हॉस्पिटल नगर परिषद निधि से 25 लख रुपए में बनी है इसका लोकार्पण  21 फरवरी 2024 को विधायक द्वारा किया गया था, जनता को शीघ्र इसका फायदा मिले  इसी तारतम्य में विधायक महोदय के द्वारा विधायक प्रतिनिधि एवं अधिकारियों को शीघ्र संजीवनी हॉस्पिटल का निरीक्षण कर चालू करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में आज विधायक प्रतिनिधि सत्यपाल सिंह ,बीएमओ डॉक्टर श्रीवास्तव , मधुसूदनगढ़ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मुकेश शर्मा, नगर परिषद इंजीनियर मनीष लिंगवाल एवं गुलाबचंद प्रजापति सहित अस्पताल के कर्मचारियों ने निरीक्षण किया एवं ठेकेदार को शीघ्र अधूरे कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे कि संजीवनी हॉस्पिटल का लाभ शीघ्र जनता को मिल सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0