विधायक ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ

गुना जिले में दस्तक अभियान का प्रथम चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त तक

Tuesday, July 18, 2023 - 20:31
Updated: 3 years ago
0
विधायक ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ

गुना। दस्तक अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ मंगलवार से जिले में किया गया है। जिसकी शुरुवात शहरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कुसमोदा से गुना विधायक ने बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर की गई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि गुना विधायक गोपीलाल जाटव, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता विकास जैन एवं वार्ड पार्षद बहादुर सिंह लोधा, पूर्व सी एम एच एवं संस्था प्रभारी डॉक्टर पुरुषोत्तम बुनकर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।तत्पश्चात गुना विधायक श्री जाटव ने 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राज कुमार ऋषि स्वर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी आर आर माथुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सुदर्शन कुशवाह, एल डी सी एम आई एस अजय पाठकर, ए एन एम रेखा दोहरे, आशा कार्यकर्ता अनिता नायडू, सुनीता चंदेल, धनंजय रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ऋषिस्वार द्वारा बताया गया कि प्रदेश में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से दस्तक अभियान संचालित किया जाता है। यह अभियान वर्ष में 2 बार आयोजित किया जाता है। जिसका प्रथम चरण का आरंभ 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक दस्तक 5 वर्ष तक के बच्चो की चिकित्सीय जांच कर बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार/प्रबंधन कर बच्चों के घर घर जाकर दवाई पिलाई जा रही हे। 
जिला टीकाकरण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ कुशवाह ने बताया कि दस्तक अभियान के सफल संचालन हेतु समस्त एएनएम, सी एच ओ, आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण द्वारा समुदाय में बीमार नवजातो और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल कर पांच वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन, 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग की पहचान एवं नियंत्रण के लिए ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी जानकारी दी जाएगी। गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेकर टीकाकरण किया जाएगा l इसके सफल क्रियान्वयन हेतु दस्तक अभियान के जिला स्तरीय अधिकारियों को ब्लॉक दस्तक नोडल बनाया गया है जो ब्लॉक की मोनिटरिंग करेंगे एवं  आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगें l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User